Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जांजगीर-चांपा में सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचकर संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे, जहां शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह और विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शाम को नया रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह और एक पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Exit mobile version