CG Morning News : मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम Birsa Munda की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से जनजातीय समाज के प्रतिनिधि और लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम को Amit Shah संबोधित करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों, केंद्र और राज्य की योजनाओं तथा विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

