CM विष्णुदेव साय आज लेंगे जिला पंचायत CEO की समीक्षा बैठक, मंत्रालय में भी करेंगे अहम बैठकें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित SIRD कैंपस में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 बजे तक विभिन्न प्रशासनिक बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में हिस्सा लेंगे।

You May Also Like

More From Author