रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में अहम बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक होने वाली इस बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था, विभागीय कामकाज और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की भी संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।

