Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सिरपुर महोत्सव में CM साय देंगे विकास की बड़ी सौगात, 199 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 199.28 करोड़ रुपये की लागत से 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इनमें 40.88 करोड़ रुपये के 64 कार्यों का लोकार्पण और 158.40 करोड़ रुपये के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं। वहीं भूमिपूजन के अंतर्गत लोक निर्माण, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version