Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे जन समस्या निवारण शिविर का निरीक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का निरीक्षण करेंगे और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

मुख्यमंत्री शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दे सकते हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार आम लोगों तक पहुंचकर योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा ले रही है।

Exit mobile version