Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

समोदा दौरे पर मुख्यमंत्री साय, 112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज समोदा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 112 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री 21.67 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 67 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि 90.34 करोड़ रुपये के 29 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से आरंग और समोदा क्षेत्र में सड़क, भवन, नगरीय विकास और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा नवा रायपुर के कोटरा भाठा में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के अस्पताल का भी भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version