रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे से पहले वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर से बिलासपुर रवाना होंगे और तखतपुर में गौ पूजा कर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे बिलासपुर से वे गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे और पशुपालन सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस योजना के तहत प्रदेश में 29 गौधामों का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि भविष्य में पूरे राज्य में 1460 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक गौधाम में करीब 200 गौवंश के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था होगी। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे और नवा रायपुर में आयोजित “आदि परब 2026” में शामिल होंगे।

