रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे सुबह रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर करीब 11 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
बताया जा रहा है कि बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी केंद्र सरकार को दी जा सकती है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
दिनभर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात में रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

