Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद में पांच जिलों की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद में पांच जिलों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और रायपुर जिले में चल रही शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version