Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और धमतरी दौरे पर, सुशासन तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जशपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे। यहां वे मैरिज गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में धमतरी पहुंचेंगे, जहां पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान लोहरसी सर्किट हाउस में दोपहर 3:25 बजे से 3:55 बजे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4:05 बजे धमतरी से रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version