रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपैड पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कुनकुरी जाएंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 3:30 बजे कुनकुरी से रवाना होकर शाम 4 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।



