Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:40 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे पटेल कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल होकर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री सियान गुड़ी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे स्वर्गीय जगेश्वर राम भगत के निवास कोमड़ों पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे।

दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘फर्स्ट छत्तीसगढ़ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Exit mobile version