बिलासपुर को बड़ी सौगात: CM साय ने 329 करोड़ के 47 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 42 कार्यों का शिलान्यास और 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

सीएम ने कोनी में संभागीय आयुक्त कार्यालय, राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा, वंदे मातरम उद्यान, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई, महतारी सदन और शैक्षणिक अवसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की नींव रखी।

उन्होंने रघुराज स्टेडियम में राजा रघुराज सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author