CM साय ने श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का किया विमोचन, 8 जुलाई से रायपुर में होगा आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन किया। यह कथा 8 से 14 जुलाई तक रायपुर के बुढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से आयोजित होगी।

इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में राजकुमार राठी सहित वैश्य समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author