निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुए सीएम विष्णु देव साय, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है।

सीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है या शिकायत मिलती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ डालना स्वीकार्य नहीं है और सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Also Like

More From Author