सीएम विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शनिवार 13 जुलाई को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे. इसकी घोषणा राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने की.

मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित सभी कैबिनेट मंत्री कल अयोध्या के लिए रवाना होंगे. मैं भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा हूं. निर्धारित शेड्यूल तय अभी नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत सभी कैबिनेट मंत्री कल सुबह 9 बजे प्राइवेट जेट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. दर्शन के बाद देर शाम हम राजधानी रायपुर लौटेंगे।

गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने विधानसभा घोषणा पत्र में रामलला दर्शन कार्यक्रम का जिक्र किया था और सरकार बनने के बाद इस कार्यक्रम को लागू किया था. इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं.

You May Also Like

More From Author