Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CJP के प्रदर्शन पर CM विष्णु देव साय का बयान, बोले- माहौल बिगड़ने से रोकने उठाए कदम

Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai

रायपुर। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलनों के दौरान बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे। ऐसी स्थिति दोबारा न बने और शांति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि प्रदर्शन के दौरान माहौल अशांत हो। वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का समर्थन करते हुए विदेशी ताकतों की भूमिका की आशंका जताई।

Exit mobile version