Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम विष्णु देव साय आज करेंगे अहम बैठकों की अध्यक्षता, 10वीं-12वीं रिजल्ट भी करेंगे जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न अहम बैठकों में शामिल होंगे। वह सुबह 10:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 11:30 बजे से शुरू होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय से ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेंगे। इसके पश्चात वह दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में भाग लेंगे।

शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक उनका समय कार्यालयीन कार्यों और आरक्षित गतिविधियों के लिए निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय से अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version