राजिम त्रिवेणी संगम में भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव, शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राजिम। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन और भक्त माता राजिम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू सृजन पत्रिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम भक्त माता और माता कर्मा के संदेश मानव समाज के लिए कल्याणकारी हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने साहू समाज को समृद्ध, शिक्षित और संगठित बताते हुए कहा कि जब समाज एकजुट होता है तो प्रदेश और देश दोनों मजबूत होते हैं।

मुख्यमंत्री ने साहू समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सामाजिक उत्थान की अनुकरणीय पहल बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि साहू समाज आज शिक्षा, कृषि और व्यवसाय सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर साहू समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author