India & World Today | Latest | Breaking News –

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026: मुख्यमंत्री साय ने नियमों के पालन से हादसे कम करने की अपील की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता और यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

मानव जीवन अनमोल है और थोड़ी सी लापरवाही कई परिवारों को उजाड़ देती है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि रायपुर पुलिस द्वारा बनाए गए 4500 पुलिस मितान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को मजबूत करेंगे। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने, मोबाइल पर बात न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राहगीरों, पुलिस मितान, चिकित्सकों, यातायात पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले राहगीरों को 25 हजार रुपये और पीड़ितों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हेलमेट को अनिवार्य करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की पेंटिंग व मॉडल की सराहना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version