रायपुर। विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की।
मुख्यमंत्री ने 105 पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए, जिससे परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन की सुविधा मिलेगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए 6 आजीविका दीदियों को पिंक ई-रिक्शा और जिले की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने हेतु 14 स्वच्छता दीदियों को गार्बेज रिक्शा सौंपे गए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

