मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरल दौरा आज कोच्चि में जारी रहेगा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे आरडीओ चेंगन्नूर पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:50 बजे आरनमुला में भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे।
दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री होटल लौटकर कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। अगले दिन सुबह 6 बजे वे दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

