रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 9:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे से 12:00 बजे तक दिल्ली-अंबिकापुर के बीच शुरू हो रही नई हवाई सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगे।
दोपहर 12:00 बजे वे चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद 12:20 बजे कायस्थ मंगल भवन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां वे शाम 5:00 बजे तक विभागीय कार्यों का निपटारा करेंगे।

