Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम विष्णुदेव साय का पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर कड़ा पलटवार

Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों और संत-महात्माओं का देश है और प्राचीन काल से उनका सम्मान किया जाता रहा है। किसी भी पीठाधीश्वर को भाजपा का एजेंट कहना सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसका निर्णय जनता करेगी।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं। उनके आगमन के बाद धर्म और धर्मांतरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पाखंडी बताया। इसके जवाब में पं. शास्त्री ने कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोग देश छोड़ दें। इसके बाद भूपेश बघेल ने कहा कि शास्त्री धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने और बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “जब मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, तब शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे। वह कल का बच्चा है और हमें सनातन धर्म सिखाने आए हैं।”

इन दोनों ओर से जारी बयानबाजी के बीच आज सीएम साय ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस मामले का फैसला जनता करेगी

Exit mobile version