Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नक्सलवाद पर सियासत गलत: सीएम साय का विपक्ष पर हमला, सुरक्षा बलों की सराहना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर जारी राजनीतिक बयानबाजी को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील विषय पर राजनीति करना ठीक नहीं है। कांग्रेस को चाहिए कि वह सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करे, न कि जनता के बीच भ्रम फैलाए।

सीएम साय ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि पिछले चार दशकों से नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा बना हुआ था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ समेत देश इस समस्या से काफी हद तक उबर चुका है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आज रायगढ़ के दौरे पर रवाना हुए, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Exit mobile version