Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम साय का व्यस्त दौरा: रायपुर, सूरजपुर और बिलासपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, सूरजपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में “मन की बात” सुनेंगे, जिसके बाद दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे।

सूरजपुर में मुख्यमंत्री भारत माता कर्मा चौक पर भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण करेंगे तथा “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026” में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे वे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

बिलासपुर में इंदिरा सेतु कूदूदण्ड स्थित अटल परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे।

अंत में मुख्यमंत्री बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर “नाइट लैंडिंग एवं डिपार्चर शुभारंभ” कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात 9:45 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version