Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अंबेडकर जयंती पर रायपुर में 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम साय

रायपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में स्थापित 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा घड़ी चौक के पास स्थापित की गई है।

करीब 4300 किलोग्राम वजनी इस प्रतिमा को लगभग 35 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता व समरसता का संदेश देना है।

इसके अलावा नवा रायपुर के विधानसभा परिसर में भी बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट से अधिक ऊंची एक और भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

Exit mobile version