रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सुरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने केंद्र सरकार के ‘ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ को एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से देशभर में मौजूद प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें संरक्षित करने और डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

