Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलरामपुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, चुनावी रुझानों को बताया जनता के विश्वास की जीत

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पांच राज्यों में जारी चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती संकेत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम बताया।

मुख्यमंत्री साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझानों पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया और संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर भरोसा जताया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय रविवार को बलरामपुर दौरे पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। दौरे के समापन के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Exit mobile version