Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के साथ देखी ‘शतक’ फिल्म, जोरा मॉल में दिखा उत्साह

रायपुर। विष्णुदेव साय गुरुवार शाम अपने मंत्रिमंडल के साथ जोरा मॉल पहुंचे, जहां उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का प्रदर्शन देखा। इस दौरान उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विजय शर्मा, टंकराम वर्मा, राम विचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, संगठन के विस्तार, सामाजिक कार्यों और उसकी विचारधारा को दर्शाती है। फिल्म को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के आगमन को देखते हुए मॉल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं, आम दर्शकों के बीच भी इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया।

Exit mobile version