Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में पाकिस्तानी ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 8 पैडलर हिरासत में

रायपुर। राजधानी में सक्रिय पाकिस्तानी ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से 8 पैडलरों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

कुछ दिन पहले इसी नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें मास्टरमाइंड लवजीत सिंह और सुवित श्रीवास्तव भी शामिल थे। इन दोनों समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े 8 और पैडलरों के नाम सामने आए। पुलिस को उनके मोबाइल से ऑर्डर और पेमेंट से जुड़े अहम सबूत मिले, जिनके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

ड्रग्स की डिलीवरी में कोडवर्ड और वॉट्सऐप ग्रुप
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लवजीत और सुवित ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर ड्रग्स ऑर्डर के लिए अलग-अलग कोडवर्ड का इस्तेमाल किया। ड्रग्स की डिलीवरी कभी कुरियर के जरिए तो कभी घर-घर पहुंच सेवा के माध्यम से की जाती थी। राजातालाब और आसपास के इलाकों से पैडलर पकड़ में आए हैं, जो सुवित के इशारों पर ड्रग्स डिलीवरी करते थे।

मोबाइल और बैंक खातों की जांच
पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए हैं, जिनमें ड्रग्स सौदेबाजी से जुड़ी चैटिंग और कॉल डिटेल मिली है। इसके अलावा ड्रग्स के पैसों के किन बैंक खातों में लेन-देन हुआ, इसकी जानकारी भी निकाली जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े बाकी तस्करों तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version