CG Weather Update : . रायपुर । छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। सोमवार को राज्य भर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं हुई।

