मुंगेली में स्कूल निर्माण पर सख्त कलेक्टर, धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता पर अधिकारियों को नोटिस

मुंगेली। जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी गति और गुणवत्ता पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नाराजगी जताई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगह कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एसडीओ, सब इंजीनियर समेत कई जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी में छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने गणित के सवाल भी हल कर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

You May Also Like

More From Author