Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नवरात्रि से पहले डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल व्यवसायी परेशान

डोंगरगढ़। चैत्र नवरात्रि से पहले धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से होटल और भोजनालय संचालक परेशान हैं। पिछले 10–12 दिनों से सिलेंडरों की सप्लाई लगभग बंद होने के कारण कई होटल व्यवसायियों के सामने कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है।

समस्या से नाराज होटल संचालकों ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द गैस आपूर्ति शुरू करने की मांग की। व्यवसायियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि घरेलू गैस के उपयोग पर प्रशासन कार्रवाई करता है।

होटल संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो चैत्र नवरात्रि के दौरान कई होटल बंद रह सकते हैं। एसडीएम एम. भार्गव ने बताया कि समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version