राजिम महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन सहायक प्राध्यापकों की शिकायत फर्जी, बहाली आदेश जारी

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम के प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा सहित तीन सहायक प्राध्यापकों के विरुद्ध की गई शिकायत जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई। शासन की जांच समिति ने स्पष्ट किया कि न तो किसी प्रकार की सामग्री खरीदी गई और न ही कोई भुगतान हुआ। सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुरूप पाई गईं, जिसके बाद जांच समिति की अनुशंसा पर शासन ने निलंबन समाप्त कर सभी को बहाल कर दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष छाया राही ने फर्जी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉ. सविता मिश्रा के कार्यकाल में महाविद्यालय में विकास कार्य, ई-लाइब्रेरी, अनुशासन, गुणवत्ता शिक्षा तथा हिंदी एवं राजनीति विज्ञान में शोध केंद्र स्थापना के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author