Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

रायपुर। कांग्रेस संगठन में नए सिरे से सृजन अभियान के तहत रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इस सिलसिले में कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडधे ने गुरुवार को रायपुर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में चल रही है, जिसमें पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक शैलेश पांडे और धनेंद्र साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

प्रफुल्ल गुडधे ने बताया कि यह प्रक्रिया AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के निर्देश पर चल रही है, जिसका उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटियों को सक्षम और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन में परिवर्तन सतत प्रक्रिया है और पार्टी इसे नई ऊर्जा व दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की राय और सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है। ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर पर रायशुमारी कर योग्य और सर्वमान्य नामों का चयन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि छह नामों का पैनल तैयार कर AICC को भेजा जाएगा, जिसमें SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।

प्रफुल्ल गुडधे ने कहा, “35 से 55 वर्ष आयु वर्ग के सक्रिय, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े और साफ छवि वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। किसी पर आपराधिक प्रकरण नहीं होना चाहिए और चरित्र निर्विवाद होना चाहिए।” उन्होंने निष्पक्ष रायशुमारी की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी दबाव में न आएं और अपनी राय ईमानदारी से दें।

ब्लॉक स्तर पर 121 चर्चाएं आयोजित की जाएंगी, जिनके आधार पर नामों का पैनल तैयार कर 20 अक्टूबर तक AICC को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व का उद्देश्य है कि संगठन निचले स्तर से मजबूत हो और सभी वर्गों को समान अवसर मिले।

जिलों के प्रमुख संभावित दावेदार:

छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक:
सप्तगिरि उलाका, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आरसी. खुंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, डॉ. नितिन राऊत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गुडाधे, चरण सिंह सपरा, विकास ठाकरे, सुहिना कावरे, सुरीता चौधरी, रेहाना रेयाज़ चिश्ती, अज़मतुल्लाह हुसैनी, सीताराम लांबा।


Exit mobile version