कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात कर राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, खुलेआम नशे के कारोबार और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि शहर में हत्या, लूट और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल है।

प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक जाम और चालानी कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि पार्किंग की ठोस व्यवस्था के बिना आम लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम, पेट्रोलिंग बढ़ाने, नशे पर प्रभावी नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।

You May Also Like

More From Author