रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी समेत अन्य मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों और EOW का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। पार्टी का कहना है कि जिन मामलों में पहले जांच एजेंसियों को कोई ठोस सफलता नहीं मिली, उन्हीं मामलों की दोबारा जांच कर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।
कांग्रेस ने दावा किया कि यह मामला अदालत में टिक नहीं पाएगा और पार्टी इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ेगी।

