Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

PCC चीफ को लेकर पोस्ट पर विवाद, कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। PCC चीफ को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया गया है कि अरुण मालाकार ने फेसबुक पर उमेश पटेल के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से जुड़ी पोस्ट साझा की थी। संगठन ने इसे पार्टी अनुशासन के विरुद्ध और संगठन की छवि धूमिल करने वाला माना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जारी नोटिस में अरुण मालाकार से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version