Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का घर-घर अभियान, रायपुर में आज भरवाए जाएंगे सहमति फॉर्म

रायपुर। स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में आज रायपुर के लोधीपारा और शंकर नगर क्षेत्र में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

सुबह करीब 11:30 बजे शुरू होने वाले अभियान के दौरान ‘स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ’ अभियान के तहत आम नागरिकों से फॉर्म भरवाए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस जनसंपर्क अभियान के जरिए लोगों का समर्थन जुटाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Exit mobile version