Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर से बड़ी खबर: भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में कांग्रेस नेता शिवानंद नाग गिरफ्तार, NIA की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक 3 दिन पहले नारायणपुर में हुए भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में अब एक बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस सनसनीखेज मामले में नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

NIA की टीम ने रायपुर से दबोचा, जगदलपुर कोर्ट में पेशी की तैयारी

NIA की टीम ने बुधवार को छापा मारकर शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया। अब उन्हें जगदलपुर NIA कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले भी चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच एजेंसी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए थी।

क्या है मामला?

NIA ने फरवरी 2024 में अपने हाथ में ली थी जांच

अब कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से राजनीति में भूचाल

कांग्रेस नेता शिवानंद नाग की गिरफ्तारी ने इस मामले को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। अब जांच इस दिशा में भी होगी कि क्या नक्सलियों के साथ राजनीतिक साजिश भी शामिल थी।

NIA का अगला कदम अहम

अब सभी की नजर इस बात पर है कि NIA की अगली चार्जशीट में क्या खुलासा होता है और क्या और लोगों के नाम इस जांच में सामने आएंगे।

Exit mobile version