शराब दुकानों में शुरू होगी फोन पे की सुविधा ! कांग्रेस के इस नेता ने की पीएम मोदी से मांग

आजकल सब्जी बेचने वालों से लेकर भिखारी तक हर कोई फोन का इस्तेमाल करता है। ऐसे में लोगों को शराब की दुकानों पर भुगतान करने में काफी दिक्कत आती है क्योंकि वहां फोन पे की सुविधा नहीं है। ये हम नहीं बल्कि वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र शर्मा कह रहे हैं.

सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से शराब की दुकानों पर डिजिटल भुगतान शुरू करने का आग्रह किया. वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार शराब की दुकानों को कैशलेस बनाये. कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा का दावा है कि कैशलेस शुरू होने से शराब की दुकानों में ओवरचार्जिंग और लड़ाई-झगड़ा से बचा जा सकेगा. कैशलेस सिस्टम से शराब का पूरा पैसा और हिसाब दोनों मिलेगा।

सुरेंद्र शर्मा ने दलील दी हैं कि आज भिखारी से लेकर सब्जी वाला भी कैशलेस हैं। ऐसे में शराब दुकानों में भी यह सुविधा शुरू कर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब दुकानों में खासकर देसी मदिरा दुकानों में अबतक सिर्फ कैश से ही भुगतान होता रहा हैं। तो सवाल उठता हैं कि क्या वहां अब डिजिटल पेमेंट की शुरुआत की जाएगी? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा हैं क्योंकि अक्सर प्रदेश के शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा शराब ओवररेट में शराब बेचने और हिसाब में गड़बड़ी की शिकायत मिलती रही हैं। 

You May Also Like

More From Author