Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त, वरिष्ठ नेता पहुंचे सेंट्रल जेल

कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की अध्यक्षता में संपन्न हो गई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायक भी शामिल हुए। बैठक में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और 24 अगस्त को आयोजित प्रदर्शन पर चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बैठक के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और न्यायालय ने उन्हें 20 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आज उन्हें बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बिना FIR किए देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। महंत ने कहा कि विधायक दल इस अन्याय के खिलाफ खड़ा है और 24 अगस्त को हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version