Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नकटी नहीं, नवा रायपुर में बने विधायक कॉलोनी: कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने CM साय को लिखा पत्र

रायपुर। माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कॉलोनी का निर्माण नकटी की बजाय नवा रायपुर में करने की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि सैकड़ों ग्रामीणों को विस्थापित कर विधायक कॉलोनी बनाना उचित नहीं होगा। सरकार के पास नवा रायपुर में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, इसलिए वहीं परियोजना विकसित की जाए और नकटी गांव को इससे बाहर रखा जाए।

विधायक ने ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर पहले से ही राजनीतिक विवाद जारी है और कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है।

Exit mobile version