Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिजली बिल जलाओ आंदोलन : बिजली के दाम बढ़ाने पर प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” का आयोजन किया है, जिसमें राजधानी रायपुर सहित राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिसों के सामने महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारे लगाए और बिजली बिल जलाए।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी से राज्य की जनता परेशान है और पिछले कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार के तहत बिजली बिलों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने अपने बढ़े हुए बिजली बिल युवा कांग्रेस को सौंपे हैं और इन बिलों के जले हुए राख को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेजा जाएगा, ताकि सरकार इस मुद्दे पर ध्यान दे और बिजली बिलों की दरों को कम करे। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

Exit mobile version