Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अमेरिका में भारतीय अप्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रंप-मोदी का पुतला दहन

Congress protests

Congress protests

रायपुर: अमेरिका में भारतीय अप्रवासियों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर समेत विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।

प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर भारतीय अप्रवासियों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार की निंदा की। इसके बाद विभिन्न जिलों—रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया—में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

अमेरिका से हथकड़ी और बेड़ियों में भारतीयों को किया गया डिपोर्ट

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद 5 फरवरी को अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को भारत डिपोर्ट किया, जिनमें 25 महिलाएं और 13 बच्चे भी शामिल थे। सभी को अमेरिकी सैन्य विमान ‘C-17 ग्लोबमास्टर’ से अमृतसर भेजा गया।

डिपोर्ट किए गए भारतीयों ने आरोप लगाया कि उन्हें 40 घंटे लंबी उड़ान के दौरान हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां पहनाकर रखा गया। भोजन करते समय भी उन्हें जंजीरों में जकड़ा गया, और यहां तक कि टॉयलेट जाने के लिए भी घसीटा गया। कई प्रवासियों ने बताया कि उन्हें सीट से हिलने तक नहीं दिया गया।

Exit mobile version