किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र

बेमेतरा में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्टर को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

आंदोलन में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने प्रति एकड़ खाद कटौती का नियम खत्म करने, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, डीजल और बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने, खाद की कालाबाजारी रोकने, केसीसी ऋण सीमा बढ़ाने, धान का एकमुश्त भुगतान और लंबित अनुदान राशि जारी करने जैसी मांगें उठाईं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन से पहले किसान कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author