Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नकटी बेदखली विवाद: मुख्यमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का धरना, कलेक्टर से होगी वार्ता

रायपुर। नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस और प्रभावित ग्रामीणों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। वित्त मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता और ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

प्रदर्शन के बीच रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात की अनुमति दी है। प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों की मांगें और आपत्तियां रखेगा।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान किए बिना कार्रवाई की। गौरतलब है कि नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए करीब 80 मकानों को हटाया गया था, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद का केंद्र बना हुआ है।

Exit mobile version