कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हमला, बंद और धर्मांतरण पर उठाए सवाल

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और सर्व समाज के बंद को लेकर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि बहुमत में होने के बावजूद वह धर्मांतरण को लेकर कानून नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वालों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है और थानों में आम लोगों के साथ मारपीट हो रही है।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बंद को लेकर कहा कि सर्व समाज के नाम पर आह्वान किया गया, लेकिन किसी समाज का नेतृत्व सामने नहीं आया। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन पर भी सवाल उठाए और मॉल की घटना की निंदा की।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने कहा कि प्रदेश और देश में हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कांकेर की घटना और क्रिसमस मनाने वालों के साथ हुए व्यवहार की निंदा करते हुए भाजपा और आरएसएस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

You May Also Like

More From Author